Jharkhand

बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक ने पद ग्रहण के बाद लोगों में विश्वास जताया की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

अभी कुछ दिन पहले ही बड़ा बाजार थाना में नए प्रभारी के रूप में बिट्टू कुमार रजक ने पद ग्रहण किया है और उन्होंने लोगों में विश्वास दिलाया है कि आप लोग निसंकोच होकर हम पर भरोसा कीजिए आपके समस्या का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। जब हमने थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में आने वाले सभी स्थानों को अपराध मुक्त बनाना है कोई भी इंसान अपनी छोटी बड़ी सारी समस्याओं को लेकर हमसे डायरेक्ट मिल सकता है उनकी समस्याओं को दूर करने ही के लिए हम बैठे हैं और उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं मुझे जनता का सेवा करने के लिए चुना गया है मेरी पहली प्राथमिकता है कानून व्यवस्था को बनाए रखना और जनता के साथ न्याय करना चाहे वह जनता किसी भी वर्ग से आता हो गरीब हो या अमीर न्याय पहले होना चाहिए क्षेत्र में नशा करने वाले लोग सुधर जाए क्योंकि अब कोई बचने वाला नहीं है नशा और चोरी करने वालों की खैर नहीं। नशा के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी का उदाहरण देते हुए आज हमारे प्रभारी ने बड़ा बाजार थाना अंतर्गत तेली टोला बाबा पथ तालाब के पास टीम बनाकर छापामारी किया कई दिनों से मिल रही सूचना के बाद की छापेमारी जिसमें करीब 160 किलो अवैध जावा महुआ को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से मोहल्ले में मचा हड़कंप घरों से भाग गए व्यवसाय करने वाले दुकानदार, थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।हम थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक के इस कार्य की सराहना करते हैं और इसी तरह से इनकी अच्छे कार्य करने की उम्मीद करते हैं कि यह हमेशा जनता के हित में कार्य करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...