बिहारब्रेकिंग

बिहारी अंदाज में नजर आए बागेश्वर बाबा, भोजपुरी में बोले- का हाल बा, सब ठीक बा ना

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की 5 दिनों की हनुमत कथा चल रही है। इस दौरान बागेश्वर बिहार की संस्कृति में सराबोर नजर आ रहे हैं। बागेश्वर बाबा कथा के बीच में ही भोजपुरी में बात करने लगे। बता दें कि शुक्रवार को जब बाबा भक्तों से संवाद कर रहे थे, तो उन्होंने कहा, “बिहार आकर मेरी ऊर्जा दोगुनी हो जाती है, हम भी खूब ठीक बा।” उनके ये शब्द सुनकर सभी भक्त आनंदित हो गए।

भोजपुरी में पूछा भक्तों का हाल
बताया जा रहा है कि कथा के दौरान बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से कहा कि राम जी के मार्ग पर ही चलना है और यही सच्चा रास्ता है। उन्होंने कहा कि जब राम जी की कृपा से ही रहना है, तो पहले ही खुद को उनके चरणों में समर्पित कर दो। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की जनता को भक्ति में पागल बताया। बाबा ने कहा कि “जो पहले ही राम जी का हो गया, उसे कोई हरा नहीं सकता।” इस बीच उन्होंने सबसे भोजपुरी में पूछा- का हाल बा, सब ठीक बा ना, ठीक बानी रउआ सभे, तो हम भी खूब ठीक बा। हम तो बिहार में आके फुल एनर्जी में हो जाते हैं। बहुत आनंद आता है।

पुराने समय को यादकर भावुक हुए बाबा
वहीं, बागेश्वर बाबा ने अपना पुराना समय भी याद किया और भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर में शादी के कार्ड पर पिता का नाम नहीं लिखा जाता था, क्योंकि परिवार की हालत बहुत खराब थी। ऐसे में लोगों को लगता था कि वे फटे कपड़े पहनकर शादी में आएंगो, तो इससे उनकी इज्जत पर असर पड़ेगा। लेकिन उनकी मां हमेशा कहती थीं, “भगवान की शरण कभी मत छोड़ना, तेरा समय भी आएगा।” उन्होंने कहा कि अमीरों के पास तो बहुत दोस्त होते हैं, लेकिन गरीबों का सच्चा मित्र केवल भगवान ही होता है। भगवान के घर में देर हो सकती है, अंधेर नहीं।

कथा पर सियासत गर्म
मालूम हो कि बागेश्वर बाबा की कथा पर बिहार में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। राजद के विधायक मुकेश रौशन का आरोप है कि बाबा चुनावी माहौल बनाने और उन्माद फैलाने के लिए बिहार आए हैं। जबकि एनडीए के विधायक बाबा के समर्थन में उतर आए हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...