रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़
रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत आज बासल पुलिस ने मानिसक रूप से विक्षिप्त महिला एवं उसके साथ एक बच्चा रास्ता भटक कर बासल थाना क्षेत्र के गेगदा में भटक रहे थे। गश्ती दल द्वारा महिला एवं बच्चे को सुरक्षित बासल थाना में लाकर महिला कर्मचारी के जिम्मे में रखा गया एवं उनके परिजनों से संपर्क कर दोनो को सही सलामत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

आसपास के क्षेत्रों में खबर की जानकारी होते ही बासल पुलिस व रामगढ़ जिला पुलिस की इस सराहनीय कार्य की काफी प्रशंसा हो रही है।जानकारी अनुसार विक्षिप्त महिला का नाम रेनू देवी पति सुनील मुंडा रांची बीआईटी क्षेत्र की रहने वाली है जो रांची कांके में इलाजरत थी पिछले एक सप्ताह से महिला लापता थी जो भटक कर रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र के गेगदा आ पहुंची थी जिसे पुलिस ने सही सलामत आज उनके परिजनों को सौंप दिया है।
Leave a comment