Jharkhand

तृतीय वर्षगांठ पूर्ण होने पर महागठबंधन की हेमंत सरकार को शुभकामनाएं एवं बधाई : ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखण्ड के हेमंत सरकार के सफलतापूर्वक 3 वर्ष पूर्ण होने पर झारखण्ड सरकार के तृतीय वर्षगाँठ पर महागठबंधन की हेमंत सरकार को शुभकामनाएं व बधाई दी। आगे श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्प है,राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर इतने कम समय में एक मिसाल कायम किया है, पूर्व की बीजेपी सरकार ने राज्य की समुचित खजाने को खाली करके रख दिया था ,राज्य सरकार को झारखंड की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,जिस पर निश्चित रुप से झारखण्ड सरकार राज्य की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी, झारखंड की हेमंत सरकार राज्य के कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्पित है ,राज्य हित में की जा रही कार्यो एवं कृषि पेयजल, स्वास्थ्य,शिक्षा, किसानों से संबंधित योजनाओं, महिलाओं का सशक्तिकरण जैसे अनगिनत कार्यों के प्रति राज्य सरकार गंभीर है।सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निश्चित रूप से राज्य की जनताओं को मिलेगी। पिछले लॉकडाउन के समय भी जनता के बीच सरकार ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया है। झारखंड सरकार द्वारा गत 18 नवंबर 2021 को स्थापना दिवस पर आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम कि शुभारंभ की गई,राज्यहित में झारखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल हैं।झारखंड सरकार उक्त कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी प्रखंड,पंचायत एवं वार्ड स्तर पर निरंतर शिविर का आयोजन कर जरुरतमंदमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरा होने पर साल भर चलने वाले इस कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना,पोटो हो खेल विकास योजना,फूलों-झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री सृजन योजना,मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना,हरा राशन कार्ड ,सोना सोबरन धोती साडी वितरण योजना,मरङ गोमके जयपाल मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना, वृद्धा पेंशन,श्रमिक कार्ड,आवास योजना सहित दर्जनों ककल्याणकारी योजनाओं से राज्य सभी जरुरतमंद लोगो निश्चित रुप से लाभांवित होंगे,झारखण्ड सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुनिश्चित रूप से देने का संकल्प लिया है।आशा और उम्मीद है कि आगे भी आने वाले समय जनताओं के बीच कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने में झारखंड सरकार तत्पर रहेगी। झारखंड सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए एवं सफलतापूर्वक सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सरकार की पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...