Uncategorized

*भुरकुंडा हाथीदारी माइंस स्थित भुरकुंडा कोलियरी भूमिगत खदान अविलंब चालू करो लेकर मांग किया गया !*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा हाथी दारी माइंस स्थित आज 07 मार्च 2023 को भुरकुंडा कोलियरी के हाथीदारी खदान में फरवरी माह 2022 के बकाया 11 एवं 13 दिनों की हुए मजदूरी भुगतान और भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन द्वारा नकारात्मक नीतियों के खिलाफ और अस्थायी खदान बंदी के खिलाफ यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन ( एटक ) के नेताओं द्वारा पीट मीटिंग की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सचिव सह JCSC सदस्य श्री नरेश मंडल ने कहा कि 13 दिनों की बकाया मजदूरी का भुगतान आज CCL के कर्मचारियों को हुआ तो इसका एकमात्र योगदान कॉमरेड रमेंद्र कुमार जी एवं एटक संगठन का है। आगे उहोंने यह भी कहा कि प्रबंधन की उदासीन रवैये के कारण आज भूमिगत हाथीदारी खदान में अस्थायी खदान बन्दी का ताला लटकने वाला है, इसके खिलाफ हमारी यूनियन होली के बाद जबरदस्त आन्दोलन का रूप अख्तियार करेगी। CCL Safety सदस्य श्री विकास कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भुरकुंडा कोलियरी के भूमिगत खदान में प्रचुर मात्रा में कोयला है, जानबूझकर प्रबंधन इस खदान को चालू करना नहीं चाहती है, इसके लिए एटक सामुहिक आन्दोलन करने का प्रयास करेगी। बैठक में होली की शुभकामनाएं अबीर लगाकर एक – दुसरे को दी गई।उक्त मीटिंग में भुरकुंडा शाखा के नेता अनुज कुमार, अशोक राम, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, ठुप्पा भुइयाँ, सुनील सिह, चन्द्र देव कुमार, रामदेव, अनूप कुमार, आलोक पुरखत, अनिल राय, पालो, सरबिंद, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...