कटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 26.02.2026 को थाना अंतर्गत बलबल पुल के पास सघन जांच अभियान के दौरान दो युवकों को 36 ग्राम ब्राउन शुगर तथा दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. सत्यम कुमार गौतम (उम्र 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय संदीप सिंह एवं 2. सोनल कुमार सिंह, पिता संजय सिंह, दोनों ग्राम खरीक थाना सदर, जिला चतरा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 33/26 दिनांक 26.02.26 के तहत धारा 317(5)/3(5) BNS एवं 21(b)/22(b) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना की है। क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ
Leave a comment