हजारीबाग

हजारीबाग से बड़ी कार्रवाई — दारू पुलिस की जबरदस्त सक्रियता, फरार वारंटी श्रवण कुमार गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के दारू थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और सक्रियता का मजबूत सबूत पेश करते हुए Complaint Case No.-221/2025 एवं 3440/23 के गैर-जमानती वारंटी श्रवण कुमार, पिता मिनेश्वर महतो, साकिन—जरगा, थाना दारू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस कार्रवाई से साफ है कि दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की टीम अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। लंबे समय से फरार चल रहे श्रवण कुमार की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती थी, लेकिन थाना प्रभारी के सटीक इनपुट, लगातार मॉनिटरिंग और टीमवर्क का नतीजा रहा कि अभियुक्त को दबोच लिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में दारू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पहले की तुलना में काफी सुदृढ़ हुई है। लगातार छापेमारी, वारंटियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण की दिशा में उनकी मुस्तैदी क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा रही है।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। दारू पुलिस की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि कानून से बचकर निकलना आसान नहीं—अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो, पुलिस की पकड़ से दूर नहीं रह सकता।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...

हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Khabar365newsहजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत...