हज़ारीबाग़ जिले के दारू थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दारू थाना कांड संख्या 15/26, दिनांक 01/03/2026, धारा 275/292 बीएनएस एवं 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले के अभियुक्त लक्ष्मण मेहता (पिता- नारायण महतो), ग्राम घाघरा, थाना दारू, जिला हज़ारीबाग़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है। इस गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
इस पूरी कार्रवाई में दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता और नेतृत्व की अहम भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि थाना प्रभारी के सख्त और सजग रवैये से अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास का माहौल बना है।
दारू थाना की इस प्रभावशाली कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था और भी मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Leave a comment