BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कर्मचारियों को बड़ी राहत, 23 दिसंबर से दिसंबर वेतन भुगतान का आदेश

Share
Share
Khabar365news

क्रिसमस पर्व को ध्यान में रखते हुए हेमंत सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने दिसंबर माह का वेतन समय से पहले जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 23 दिसंबर 2025 से कर्मचारियों को उनके मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस फैसले की पहल झारखंड हाईकोर्ट के महानिबंधक द्वारा की गई थी। महानिबंधक ने पत्रांक 3170/15.12.2025 के माध्यम से राज्य सरकार से अनुरोध किया था, जिसके बाद वित्त विभाग ने इस पर सहमति जताई। वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिसंबर माह का वेतन 23 दिसंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में सरकार की उप सचिव ज्योति कुमारी झा ने राज्य के सभी कोषागारों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि तय तिथि से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

गौरतलब है कि राज्य सरकार की यह परंपरा रही है कि प्रमुख त्योहारों के अवसर पर कर्मचारियों को समय से पहले वेतन की सुविधा दी जाती है। चाहे दुर्गा पूजा हो, दीपावली-छठ, ईद, होली या फिर क्रिसमस हेमंत सरकार पहले भी ऐसे फैसले लेती रही है। इससे पहले दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के मौके पर भी सरकार ने अग्रिम वेतन भुगतान का निर्णय लिया था।

सरकार के इस कदम का झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। महासंघ के उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि त्योहार से पहले वेतन मिल जाने से कर्मचारियों को पर्व से जुड़े खर्चों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही इसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...