BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कर्मचारियों को बड़ी राहत, 23 दिसंबर से दिसंबर वेतन भुगतान का आदेश

Share
Share
Khabar365news

क्रिसमस पर्व को ध्यान में रखते हुए हेमंत सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने दिसंबर माह का वेतन समय से पहले जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 23 दिसंबर 2025 से कर्मचारियों को उनके मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस फैसले की पहल झारखंड हाईकोर्ट के महानिबंधक द्वारा की गई थी। महानिबंधक ने पत्रांक 3170/15.12.2025 के माध्यम से राज्य सरकार से अनुरोध किया था, जिसके बाद वित्त विभाग ने इस पर सहमति जताई। वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिसंबर माह का वेतन 23 दिसंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में सरकार की उप सचिव ज्योति कुमारी झा ने राज्य के सभी कोषागारों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि तय तिथि से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

गौरतलब है कि राज्य सरकार की यह परंपरा रही है कि प्रमुख त्योहारों के अवसर पर कर्मचारियों को समय से पहले वेतन की सुविधा दी जाती है। चाहे दुर्गा पूजा हो, दीपावली-छठ, ईद, होली या फिर क्रिसमस हेमंत सरकार पहले भी ऐसे फैसले लेती रही है। इससे पहले दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के मौके पर भी सरकार ने अग्रिम वेतन भुगतान का निर्णय लिया था।

सरकार के इस कदम का झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। महासंघ के उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि त्योहार से पहले वेतन मिल जाने से कर्मचारियों को पर्व से जुड़े खर्चों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही इसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

तांत्रिक की हत्या कर 6 लाख के गहने लूटे

Khabar365newsरांची : रांची के खोरहाटोली में तांत्रिक की हत्या कर दी गई, क्योंकि...

BreakingJharkhand

इश्क बना हत्या की वजह, एक माह बाद कंकाल मिला

Khabar365newsएक ही लड़की से इश्क के चक्कर में जीजा ने साले की...

BreakingJharkhand

RTO अफसर बन ठगी, 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांडेय...

BreakingJharkhand

जामताड़ा से छात्र गायब, पिता पर शक

Khabar365newsजामताड़ा : जामताड़ा शहर के दुमका रोड से कक्षा 7 का 13...