BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 9 पीड़ितों को लौटाए गए 3.69 लाख रुपये

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर ठगी के शिकार हुए 09 लोगों की मुस्कान उस वक्त लौट आई जब एसपी सिमडेगा ने उनके ठगे गए रकम उन्हें वापस लौटवाए। बता दें कि सिमडेगा पुलिस के द्वारा साईबर ठगी के मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु एसपी सिमडेगा द्वारा साईबर सेल का गठन किया गया है। एसपी के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में साईबर सेल, सिमडेगा के द्वारा लगातार बेहतरीन कार्य करते हुए विभिन्न थाना/ओ0पी0 क्षेत्र अंतर्गत प्रतिवेदित साईबर अपराध के मामलों में त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाही करते हुए साईबर अपराध के पीड़ितों से ठगी किये गये रुपयों को संबंधित बैंकों/कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर फ्रिज कराया गया है, साथ ही कई मामलों में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर साईबर अपराध के पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाया गया है। जिले में प्रतिवेदित विभिन्न साईबर अपराध से संबंधित दर्ज मामलों में  साईबर सेल, सिमडेगा के द्वारा संबंधित थाना से समन्वय स्थापित कर कई साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 

इसी क्रम में साईबर सेल, सिमडेगा के द्वारा न्यायालय से आदेश प्राप्त कर वर्ष 2025-26 में साईबर  ठगी के कुल 9 मामलों में पीड़ितों को कुल 3,69,569.00 रुपये विभिन्न बैंकों से समन्वय स्थापित कर वापस कराया गया है। एसपी ने बताए कि 3 मामलों में फ्रीज कराये गये कुल 3,83,412.09 रुपये न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पीड़ितों को वापस कराया जाना है जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है।  सिमडेगा जिलान्तर्गत सिमडेगा पुलिस के द्वारा साईबर सुरक्षा के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिमडेगा पुलिस लोगों से अपील करती है कि अगर आप कभी भी साईबर फ्रॉड के षिकार हो जाये तो 1930 पर कॉल करें या  www.cybercrime.gov.in  पर अपनी षिकायत दर्ज कराएं एवं जल्द से जल्द नजदिकी थाना को सुचित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...