CrimeHazaribagh

चार साल से फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्त में, कोर्रा थाना की बड़ी कामयाबी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग; कोर्रा थाना कांड संख्या 286/022 में नामजद अभियुक्त प्रेम मेहता, पिता लखन मेहता, निवासी गांव–नगावां, जो बीते लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था, को आखिरकार पुलिस ने दिनांक 16.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लंबे समय से फरार इस अभियुक्त की गिरफ्तारी कोर्रा थाना पुलिस की सतत निगरानी, मजबूत सूचना तंत्र और रणनीतिक कार्रवाई का नतीजा है। पुलिस की सक्रिय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।

इस सफल कार्रवाई के पीछे कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार की कुशल नेतृत्व क्षमता, सक्रियता और अपराध के प्रति सख्त रुख की सर्वत्र सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचना संभव नहीं, और अपराधी चाहे कितने भी समय तक फरार रहें, पुलिस उन्हें ढूंढकर कानून के कटघरे में खड़ा करेगी।

स्थानीय लोगों ने इस गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए पुलिस की प्रशंसा की है और कहा है कि ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता का भरोसा कानून व्यवस्था पर और मजबूत होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

CrimeJharkhandpatratupatratu

प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत राजा बागी निवासी...

CrimeJharkhandPakur

पाकुड़ में अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा: देशी कट्टा के साथ दो धराए, एक किन्नर समुदाय से जुड़ा

Khabar365newsसिद्धो-कान्हु पार्क के पास झगड़े की सूचना पर पहुंची टीम, भागते आरोपियों...