हजारीबाग

हजारीबाग में बिजली संकट पर बड़ी अपडेट: 23 जनवरी तक बहाल होगी पूरी व्यवस्था, डीवीसी से मिलेगी ज्यादा बिजली — कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग में इन दिनों बिजली की बदहाल स्थिति से आमजन परेशान है। लगातार हो रही कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी को लेकर जब हजारीबाग के कार्यपालक विद्युत अभियंता सुब्रत बनर्जी से बातचीत की गई, तो उन्होंने पूरे मामले की स्थिति को स्पष्ट करते हुए बड़ी राहत की खबर दी।
कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी ने बताया कि वर्तमान में हजारीबाग को डीवीसी की ओर से केवल 65 एमवीए बिजली मिल रही है, जिसकी वजह से जिले में आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थिति डीवीसी की तकनीकी समस्या के कारण बनी है, न कि बिजली विभाग की लापरवाही से।
उन्होंने आगे बताया कि डीवीसी की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि अब हालात में तेजी से सुधार किया जा रहा है और आने वाले दिनों में हजारीबाग को पहले से ज्यादा बिजली मिलने लगेगी। डीवीसी ने स्थिति सामान्य करने के लिए 23 जनवरी तक की समय-सीमा तय की है।
कार्यपालक अभियंता ने कहा,
“23 जनवरी तक सभी तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा और हजारीबाग में पहले की तरह पूरी क्षमता के साथ बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग लगातार डीवीसी के संपर्क में है और हालात पर नजर रखी जा रही है।”
उन्होंने आम नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभाग पूरी गंभीरता के साथ समस्या के समाधान में जुटा हुआ है और जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में टैक्स बकायेदारों पर सख्ती, 48,379 वाहन मालिकों को नोटिस

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग जिले के 48379 गाड़ियों से समय पर रोड टैक्स...