झारखंडब्रेकिंग

लातेहार में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान लावागड़ा गांव निवासी रमेश उरांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और कोयला ढोने वाले एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर पचाफेड़ी के पास हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने रमेश उरांव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने घटनास्थल पर ही सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कोयला ढोने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...