BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोलेरो से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

गुमला के भरनो थाना क्षेत्र के एनएच 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के जूरा गांव के पास रात 9:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी ने जूरा निवासी बाइक सवार प्रेम कुजूर मास्टर (55) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बोलेरो के आगे फंस गया और लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए चला गया, जिससे दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो वाहन में आग लग गई और साथ ही बाइक भी धू-धू कर जलने लगी। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया। सीओ ने तत्काल मृतक के आश्रितों को 10 हजार रुपए की नगद राशि अंतिम संस्कार के लिए दी और सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग ढाई घंटे के बाद सड़क जाम खुलवाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...