HazaribaghJharkhandpatratupatratuRamgarh

लेबर कोड कानूनों पर PVUNL के कर्मियों एवं श्रमिकों के बीच जागरूकता अभियान आयोजित

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) में कार्यरत कर्मियों एवं श्रमिकों के बीच चार लेबर कोड कानूनों को लेकर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी देना तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों को स्पष्ट करना था।

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हजारीबाग श्री रामकृष्ण भुइयां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लेबर कोड के विभिन्न प्रावधानों, उनके प्रभावों तथा व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि नए श्रम कानून किस प्रकार श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हैं और कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुगम बनाने में सहायक हैं।

जागरूकता सत्र के दौरान PVUNL के कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की और अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। इस अवसर पर , श्री मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओएंडएम) श्री ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) तथा सुरक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल को श्रमिक कल्याण एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों में श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन में बेहतर कार्य वातावरण एवं सहयोग को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...