Jharkhand

Latehar: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर

Share
Share
Khabar365news

Latehar लातेहार : रांची-चतरा राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ पर एक बाइक सवार ने एक यात्री बस को पीछे से धक्‍का मार दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. घटना इस पथ के दामोदर ग्राम के पास हुई. आधार कार्ड से उसकी शिनाख्‍त ग्राम गडगोमा, बारियातू, लातेहार के ननकू गंझू के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार वह चंदवा से अपने जीजा के घर मेहमानी कर से वापस

अपने घर जा रहा था. इसी दौरान चंदवा की ओर से बालूमाथ जा रही एक यात्री बस दामोदर ग्राम के नील कमल ढाबा के पास यात्रियों को उतारने के लिए बस को रोका. इसी दौरान ननकू ने पीछे से बस में जोरदार टक्‍कर मार दिया. तत्‍काल स्‍थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र चंदवा लाया गया. वहीं रविवार की सुबह चंदवा-महुआमिलान-मैक्लुस्कीगंज सड़क पर डोड़का नाला के पास एक जेसीबी मशीन पुलिया के नीचे गिर गई. जानकारी के अनुसार विपरित दिशा से आ रही हाइवा ट्रक को साइड देने के चक्कर में जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त और पुलिया के नीचे गिर गयी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...