भाजपा के वरिष्ठ नेता बिंदू भूषण दुबे का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में किया जा रहा था। लेकिन बीते कल बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
अब उनके पार्थिव शरीर को विमान के जरिये रांची लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार और आगे के कार्यक्रम किये जायेंगे।
Leave a comment