BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड से दो दिन में विदा लेगा मानसून अब दस्तक देगी ठंड

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में अब मानसून विदाई की ओर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि राज्य से मानसून की वापसी की प्रक्रिया अगले दो से तीन दिनों में शुरू हो सकती है। रांची स्थित मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए 12 से 14 अक्टूबर के बीच झारखंड से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और वज्रपात हो सकता है। गिरिडीह, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और सिमडेगा जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अक्टूबर में सामान्य से दोगुनी बारिश
इस बार अक्टूबर की शुरुआत से अब तक झारखंड में सामान्य से 99% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर माह में अब तक राज्य में 66.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत मात्र 33.3 मिमी होती है। यानी अक्टूबर में अब तक लगभग दोगुनी वर्षा दर्ज की गई है। पूरे मानसून सीजन (जून से सितंबर) में राज्य में कुल 1184.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 1188.4 मिमी के बेहद करीब है। इसका मतलब यह है कि इस वर्ष झारखंड में मानसून औसतन सामान्य रहा।

सिमडेगा में सबसे ज्यादा बारिश, देवघर-दुमका में सबसे कम
जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुई, जहां सामान्य से 58% अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं, देवघर और दुमका जिलों में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे के भीतर रांची में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम और मौसम को सुहावना बना रहा है। राज्य का अधिकतम तापमान फिलहाल 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा तापमान पाकुड़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है और हवाओं में नमी बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे-जैसे मानसून की विदाई होगी, दिन में गर्मी हल्की बढ़ेगी, लेकिन रातें ठंडी होंगी। आने वाले हफ्तों में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे ठंड का असर शुरू हो सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...