JharkhandRanchi

महादेव को लेकर भ्रामक बयान पर भाजपा नेत्री की कड़ी प्रतिक्रिया महादेव हिंदू धर्म के मूल, शाश्वत और आराध्य देवता हैं – अंशु तिवारी सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

आदिवासी नेत्री निशा भगत द्वारा दिए गए बयान “महादेव आदिवासियों के देवता हैं, हिंदुओं ने उन्हें अपना लिया” पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री अंशु तिवारी सिन्हा ने इसे ऐतिहासिक तथ्यों से परे, भ्रामक और समाज को विभाजित करने वाला करार दिया है।


अंशु तिवारी सिन्हा ने कहा कि भगवान महादेव अर्थात शिव हिंदू धर्म के सबसे प्राचीन और मूल देवताओं में से एक हैं। उनका उल्लेख ऋग्वेद में रुद्र के रूप में, यजुर्वेद और अथर्ववेद में शिव स्वरूप में तथा उपनिषदों और पुराणों में विस्तार से मिलता है। शिवपुराण, लिंगपुराण और स्कंदपुराण जैसे ग्रंथ महादेव को सृष्टि के आरंभ से जुड़ा हुआ बताते हैं। यह स्पष्ट करता है कि महादेव की उपासना हिंदू धर्म की जड़ों में समाई हुई है।


उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ, महाकाल, रामेश्वरम जैसे बारह ज्योतिर्लिंग भारत की हिंदू आस्था के जीवंत प्रमाण हैं। ये तीर्थ न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक निरंतरता को भी दर्शाते हैं। सदियों से करोड़ों हिंदू महादेव को अपना आराध्य मानते आए हैं।
अंशु तिवारी सिन्हा ने स्पष्ट किया कि सनातन हिंदू परंपरा कभी भी संकीर्ण नहीं रही। इस संस्कृति ने हमेशा आदिवासी समाज, लोक परंपराओं और क्षेत्रीय मान्यताओं को सम्मान के साथ अपने भीतर समाहित किया है। आदिवासी समाज हिंदू सांस्कृतिक परिवार का अभिन्न हिस्सा रहा है, न कि उससे अलग कोई इकाई।
उन्होंने कहा,
“यह कहना कि हिंदुओं ने महादेव को अपना लिया, इतिहास और सनातन दर्शन दोनों का अपमान है। सच्चाई यह है कि महादेव हिंदू धर्म के देवता थे, हैं और हमेशा रहेंगे। वे किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था का केंद्र हैं।”


अंशु तिवारी सिन्हा ने ऐसे बयानों को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि आस्था के विषयों को राजनीतिक लाभ के लिए विवादित बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे विभाजनकारी विचारों को नकारें और सनातन संस्कृति की एकता एवं समरसता को मजबूत करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...