Home Breaking 37 वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल में रामगढ़ का कब्जा
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

37 वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल में रामगढ़ का कब्जा

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रेलवे डीजल कॉलोनी के फुटबॉल मैदान में बीते 2 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुए 37 वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 10 फरवरी 2026 को हुआ, फाइनल मुकाबला घाटो और रामगढ़ के बीच खेला गया, दोनों ही टीम बहुत ही अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और ग्राउंड में उपस्थित भारी संख्या में दर्शकों ने इसका आनंद लिया, फाइनल मैच का विशिष्ट अतिथि- स्वर्गीय शमशेर जंग की बहन सरोज राजवाड़े, शमशेर जंग के पुत्र गौरव जंग, मुख्य अतिथि सीएमपी /हाजीपुर, के एन सिंह यादव,

कमेटी के अध्यक्ष और मंडल यांत्रिक अभियंता- अनिल कुमार सिंह, सचिव सह मंडल विद्युत अभियंता- निशांक पटेल सहित अन्य रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया साथ ही मुख्य अतिथि ने फुटबॉल को किक मार कर खेल का शुरुआत किया, वही खेले गए फाइनल मैच में डीएफए रामगढ़ का टीम 2 -1 गोल से घाटो को हराकर फाइनल मैच की शील्ड पर कब्जा जमा कर शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, इस अवसर पर टूर्नामेंट में शामिल हुए रेलवे के वरीय अधिकारी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ट्रॉफी वितरित किया, आज के फाइनल मैच के निर्णायक मंडली में अहम भूमिका निभाने वालों में मैच रेफरी बी एन राय,

छोटू दास, योगेश हेमराम और सीनियर रेफरी मोहम्मद याकूब हुसैन रहे, ज्ञात हो कि इस टूर्नामेंट के शुरू से यानी 37 वर्षों से मोहम्मद याकूब हुसैन सराहनीय योगदान देते आ रहे हैं. खेल के दौरान मंच पर उपस्थित रहे –सरोज रजवाड़े, गौरव जंग,सीएमपी /हाजीपुर के एन सिंह यादव ,वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता- अनिल कुमार सिंह,सचिव सह मंडल विद्युत अभियंता -निशांक पटेल, एएमएम- मनोज कुमार, सहायक यांत्रिक अभियंता – शशि भूषण सिन्हा, आरपीएफ इंस्पेक्टर ए के सिंह, एम एम अंसारी, मुक्तेश्वर ओहदार, एम पी मेहता उमेश कुमार,पी के वर्मा,बिसरा उरावं, अजीत कुमार, विवेक कुमार.सनोज कुमार रॉय, सुनिल कुमार सिंह शम्भू कुमार,राम कुमार,मंच संचालन निलेश कुमार रॉय ने किया.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Jharkhand

वीर बुली महतो के गौरवशाली इतिहास के साथ सरकार ने किया उपेक्षा : देवेंद्र नाथ महतो।

आज शहीद वीर बुली महतो की जयंती मनाई गई।एक दिसंबर को राज्यपाल...