Jharkhand

बीजेपी सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल 69 वें दिनों से चुनावी जनसंपर्क में कर रहें हैं जी-तोड़ मेहनत

Share
Share
Khabar365news

1300 से अधिक गांवों में कर चुके हैं जनसंवाद, खूब मिल रहा है जनता का समर्थन, स्नेह और आशिर्वाद

हजारीबाग लोकसभा चुनाव का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे- वैसे प्रत्याशियों का गतिविधि भी बेहद तेज़ होता जा रहा है। चुनावी मैदान में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल पिछले 69 दिनों से निर्बाध रूप से अहले सुबह से लेकर देर रात्रि तक हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के गांव- गांव में दस्तक देते हुए लगातार तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जी- तोड़ मेहनत करते दिख रहें हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का मेहनत और तूफानी दौरा बहुत आगे और तेज़ चल रहा है। उन्होंने हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के करीब 1300 से अधिक गांव में जनसंवाद कर जनता से सीधे जुड़ने का काम किया। मनीष जायसवाल ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से विशेष संपर्क किया साथ ही यूपीए वर्तमान के इंडी महागठबंधन और एनडीए सरकारों के दौरान देश में आए परिवर्तन को रेखांकित करते हुए दोनों के कार्यशैली के अंतर को बताते हुए बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार में देश और देशवासियों हित में हुए कार्यों कार्यों को विस्तार से गिनाया और देशहित एवं देशवासियों के उत्थान के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आवाह्न किया ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पिछले 68 दिनों की तरह ही 69 वें दिन लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंर्तगत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोयलांचल इलाके में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चलाया और जनसंवाद किया। मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु प्रखंड स्थित कुल 14 स्थानों का तुफानी दौरा किया। जिसमें सी.आई.सी. बरकाकाना बस्ती, घुटवा, लपंगा, देवरिया, बलकुदरा, गेगदा, किन्नी मोड़, बीचा, हरिहरपुर (करघुटवा चौक), लबगा, मतकमा चौक, भुरकुंडा, सौंदा- डी, सौंदा बस्ती, न्यू मार्केट और पतरातु में सघन चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मतकमा चौक से भुरकुंडा बाज़ार तक पदयात्रा कर अपने पक्ष में वोट मांगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का इस क्षेत्र में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने बाइक जत्थे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। हर जगह पर स्थानीय लोगों ने भी उनका फूल माला, पुष्पगुच्छ और अंग- वस्त्र भेंटकर जबदस्त स्वागत और सम्मान किया। इस क्षेत्र के भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ताओं संग विशेष बैठक भी मनीष जायसवाल ने किया। बीएमएस के कार्यकर्ताओं ने घर- घर तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदान करने का भरोसा जताया ।

मौके पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की आप हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एक एक एनडीए कार्यकर्ता और जनता अपने को सिर्फ वोटर नहीं मोटीवेटर समझिए और एकजुट हो कर प्रचंड मतदान के लिए मतदाता तक पंहुचिये और आगामी 20 मई को होने वाले हजारीबाग लोकसभा चुनाव में ईवीएम के क्रम संख्या 02 पर प्रचंड मतदान तक तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करिए। सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता बेहद जागरूक है और विश्व स्तर के नेता नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाते हुए हिंदुस्तान को विश्व पटल पर सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक सोच रखती है। उन्होंने यह भी कहा की मनीष जायसवाल नेता नहीं आपका बेटा/ भाई बनकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है और हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो सांसद बनकर क्षेत्र के हरेक जनमुद्दे को सदन पटल पर पुरजोर तरीके से उठाऊंगा ।

मौके पर विशेषरूप से राजीव रंजन सिंह (महामंत्री, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ), बृजेश कुमार (संगठन मंत्री, भारतीय मजदूर संघ) राम विनय त्रिपाठी (वरिष्ठ कार्यकर्ता), ब्रजकिशोर राम (भवन निर्माण संघ के महामंत्री), वरिष्ठ नेता प्रो.के. पी. शर्मा एवं रामगढ के वरिष्ठ राधे श्याम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, दिनेश प्रसाद (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा), रंजय कुमार कुंटू बाबु (सह-संयोजक हजारीबाग लोकसभा), बड़कागांव विधानसभा संयोजक पंकज गुप्ता, आजसू के केंद्रीय सचिव विजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश दांगी, संजय साह (अध्यक्ष,भाजपा रामगढ ग्रामीण मंडल), छठी लाल प्रसाद (उपाध्यक्ष,भाजपा रामगढ ग्रामीण मंडल), सुनील साह (महामंत्री,भाजपा रामगढ ग्रामीण मंडल), अनिल खरवार, फुलेश्वर तुरी, राजेन्द्र मुंडा, पंचम महतो, बानेश्वर राम, नितेश कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, कूमेल उरांव, आंनद कुमार, प्रमिला देवी, गीता देवी, गुलाबो देवी, सुशीला देवी, चैता करमाली, अमरनाथ महतो, प्रभु करमाली, अनिल कुमार सिंह, सुलेंद्र मुंडा, जयप्रकाश ठाकुर समेत भाजपा और आजसू के कई गणमान्य लोग साथ रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...