झारखंडब्रेकिंग

हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रखंड स्तरीय प्रदर्शन, उठाई जन समस्याओं की आवाज

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। राज्यभर के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अलग-अलग नेताओं की अगुवाई में यह प्रखंड स्तरीय प्रदर्शन जारी है। रांची में भी कई प्रखंड में बीजेपी नेताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि चाहे अंचल कार्यालय हो या प्रखंड स्तरीय कार्यालय सब भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है। बिना पैसे लिए कहीं भी काम नहीं होता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अवैध बालू, पत्थर और कोयला खनन खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...