झारखंडब्रेकिंग

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 10 हजार

Share
Share
Khabar365news

चुटिया : चुटिया थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुए एक दुष्कर्म का मामला अब जाकर सामने आया है। दरअसल एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दो लड़को ने मिलकर दुष्कर्म किया था। और दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बनाया और धमकी देकर 10 हजार रुपये भी वसूले थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो युवक घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

पीड़िता ने बयान दिया है कि उसे 29 अप्रैल को शाम 5 बजे उसके दोस्त ने फोन कर लोवाडीह में जोड़ा पुल के पास मिलने के लिये बुलाया और जब वह पुल पर पहुंची तो वहां पहले से ही तीन लड़के मौजुद थे। लड़कों ने मुझे कोल्ड ड्रिंक पिलाया और खुद सभी ने बीयर पी थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगा तो पीड़िता ने कहा मुझे घर जाना है। एक लड़का उसे घर छोड़ने के बहाने स्कूटी से कहीं और लेकर चला जाता है, और कमरे में आराम करने को कहता है। कुछ देर बाद वह लड़का उसके कपड़े उतारने लगता है। पीड़िता के विरोध करने पर उसने बोतल से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसी रात 10 बजे एक और लड़का वहां आ पहुंचा और उसने भी दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनो वहां से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह ऑटो से सुबह घर पहुंचती है। लेकिन समाज के डर से पीड़िता किसी को कुछ नहीं बताती है।

उन बदमाशों ने घटना के बाद भी लड़की का पीछा नहीं छोड़ा था। घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे 10 हजार रुप्य ले लिये। पीड़िता के मना करने पर उसके वीडियो को वायरल कर दिया। जिसे शर्म के मारे छात्रा ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। लेकिन परिजनों के द्वारा उसे बचा लिया गया। उसके बाद घटना को लेकर पीड़िता ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दावा किया है कि वे दूसरे आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लेंगे। जिस नाबालिग अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया उसे सोमवार को रिमांड होम भेज दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...