Jharkhand

हज़ारीबाग में भाजपा की विशाल जनसभा का हुआ आयोजन; हज़ारों लोग हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग समेत देश का हो रहा कायाकल्प क्योंकिं मोदी जी हैं तो मुमकिन है: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग में महा जनसम्पर्क अभियान के तहत विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। इस सभा में भाजपा, झारखण्ड के प्रभारी माननीय श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 5 हज़ार से अधिक लोग उपस्थित हुए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूरा होने पर हज़ारीबाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। श्री जयंत सिन्हा जी ने जनसभा में आये क्षेत्रवासियों को सम्बोधित किया। इसमें मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व हज़ारीबाग लोकसभा में हुए विकास कार्यों को बताया गया।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्षों में हज़ारीबाग लोकसभा का कायाकल्प हुआ है। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट, रेलवे, अक्षयपात्रा रसोईघर, भारतीय कृषि अनुसन्धान केंद्र, साईं स्पोर्ट्स सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्षेत्र में आयी हैं। हज़ारीबाग अब रेलवे के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। रांची-कोडरमा रेलखंड का निर्माण होने से अब हज़ारीबाग से लम्बी दूरी की ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन बहुत जल्द हज़ारीबाग से होकर गुज़रेगी। 12 जून को इसका ट्रायल किया जाएगा। इसके शुरू होने से यात्री हजारीबाग से रांची 2 घंटे व पटना 3.50 घंटे में पहुंच पाएंगे। इस रेलखंड का निर्माण 3800 करोड़ की लगत से 20 वर्षों में हो पाया है। दुर्गम पहाड़ियों के बीच सुरंग बनाना बेहद कठिन काम था, जिस कारण इस परियोजना में समय लगा। यह काम पूरा हो गया है और अब इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन चल सकेंगी क्योंकि मोदी जी हैं तो मुमकिन है। बहुत जल्द प्रधानमंत्री जी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज बनने से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रान्ति आयी है। अब लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। हम क्षेत्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी हर सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि जनता को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आज बच्चे, महिलाओं, युवाओं व बुज़ुर्गों को हर जरुरी सुविधा दी जा रही है। मोदी जी द्वारा दी गयी डीएमएफटी की सौगात से हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। हज़ारीबाग लोकसभा के कोने-कोने में महा जनसम्पर्क अभियान इन्हीं सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है। मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता से आह्वान करता हूँ कि वे घर-घर संपर्क करें और मोदी सरकार की नीतियों व योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लें। मैं स्वयं इस अभियान में पूरे समर्पण से जुटा हुआ हूँ।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि हज़ारीबा लोकसभा समेत पूरे झारखण्ड की जनता जेएमएम-कांग्रेस सरकार से त्रस्त है। यह अयोग्य सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएँ तक नहीं दे पा रही है। राज्य में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखण्ड की जनता अब केवल भाजपा का सुशासन और विकास चाहती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 में जनता अपना समर्थन हमें देगी और झारखण्ड व केंद्र में मोदी जी व भाजपा अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...