JharkhandRanchi

BJP का हेमंत सरकार के खिलाफ सचिवालय घेराव कार्यक्रम

Share
Share
Khabar365news

रांची। झारखंड में हेमंत सरकार की नीतियों व उनके कामकाज के खिलाफ भाजपा का सचिवालय घेराव का कार्यक्रम है। इस दौरान हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के नारे लगाए जाएंगे। शहर के धुर्वा गोलचक्कर इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है क्‍योंक‍ि यह रास्‍ता सीधे सचिवालय की तरफ जाता है। सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की महिला कंपनी के अलावा झारखंड पुलिस की रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), एसआईएसएफ, झारखंड जगुआर के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।

रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी किशोर कौशल धुर्वा गोलचक्कर के पास हर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। टकराव की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सचिवालय के दो किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रदर्शकारियों को सचिवालय की तरफ जाने से रोका जाएगा।

इस दौरान 22 चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। वाटर कैनन, टियर गैस, फायर ब्रिगेड को भी जहां-तहां तैनात किया गया है। अब तक शहर की स्थिति सामान्य है। शहर में जहां-तहां भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारू करने की कोशिश जारी है।

इस वक्‍त प्रदर्शन में जुटने लगे भाजपाई प्रभात तारा मैदान में जनसभा कर रहे हैं। सभा के बाद सचिवालय घेराव की योजना है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जनसभा में कार्यकर्ताओं की भाड़ी भीड़ है। इसमें प्रदेश भाजपा के नेताओं का भाषण चल रहा है। जनसभा के बाद सचिवालय घेराव की योजना है।

कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है, तो प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं। इधर, सुबह 9:30 बजे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने अधिकारियों व जवानों को व्यवस्था को लेकर ब्रीफ किया। दोनों अधिकारी खुद मौके पर डटे हैं।

कार्यक्रम को लेकर पूरा धुर्वा क्षेत्र भाजपा के झंडों से पटा हुआ है। सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े बैनर, फ्लेक्स लगाये गये हैं। राजधानी के कार्यकर्ता बाइक व निजी वाहनों से धुर्वा कूच कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...