BreakingCrimeJharkhand

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों काले हीरे की काली खेल धड़ल्ले से जारी

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

बोकारो से विश्वकर्मा भारती

थमने का नाम नहीं ले रही काले हीरे की काली खेल।

लगातार हो रही काली खेल का उजागर, पुलिस प्रशासन पर भी उठ रहे हैं सवाल।

Oplus_131072

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों काले हीरे की काली खेल चल रही है जिसका उजागर फिर ग्रामीणों के तत्परता से किया गया ।ताजा मामला तेनुघाट थाना क्षेत्र के उलगड्डा पंचायत का है जहां जंगल में अवैध रूप से जमा किए गए कोयले को ट्रक में लोड कर दूसरी जगह भेजा जा रहा था।जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने पुटकाडीह गांव के पास इस ट्रक को रोका।और इसकी जानकारी गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो को भी दी गई। डॉक्टर लम्बोदर महतो वंहा पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। ग्रामीण ने पुलिस के आने तक ट्रक को रोक रखा था। घंटों बाद पहुंची पुलिस को ट्रक सुपुर्द किया गया। वंही कोयला तस्करी पर के मामले पर पुलिस प्रशासन तथा वर्तमान सरकार पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने जमकर बरसें। उन्होंने ने पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए कहा विडम्बना है कि कोयला तस्करी रोकने के लिए अब ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बताते चलें की इसके पूर्व बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र जारंगडीह से 120टन अवैध कोयला पुलिस ने छापामारी अभियान के दौरान जप्त किया था। इतना ही नहीं जारंगडीह में कार्रवाई से पूर्व बोकारो खनन पदाधिकारी ने कथारा ओपी थाना क्षेत्र के बांध बस्ती के सामुदायिक भवन के पास से तथा दुग्दा थाना अंतर्गत पटना गैरज के समीप मुख्य पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया जंहा अवैध रूप कोयला खनिज परिवहन करते एक ट्रक तथा एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया था। लगातार आ रहे मामले से जंहा एक ओर कोयला तस्करी का मामला उजागर तो हो रहे है और उजागर से पुलिस प्रशासन कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है।

क्या कुछ कहें बोकारो पुलिस कप्तान – जारंगडीह कांटा घर तथा जारंगडीह रेलवे साइडिंग पर अवैध कोयला की ढुलाई पर पुलिस प्रशासन द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया था जंहा लगभग 120टन कोयला जब्त किया जिस मामले पर बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा और पूर्ण रूप से कोयला की तस्करी पर रोक लगाई जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...