Jharkhand

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय एवं एचजेडबी आरोग्यम मल्टीसूपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के तहत एनएसएस इकाई के बैनर तले विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के रक्तदान से शिविर की शुरुआत हुई। सबसे पहले रक्तदान कर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान इंसानियत के लिए भी अहम है। उन्होंने कहा कि एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण व प्रीति व्यास के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई लगातार सामाजिक कार्यों के साथ साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता फैला रही है। उन्होंने सभी से रक्तदान जैसे महादान में हिस्सा लेने की अपील भी की। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान सामाजिक और साहसिक कार्य है। उन्होंने कहा कि एक युनिट किया गया रक्तदान ना केवल किसी के जीवन को बचाने में सहायक है बल्कि कई परिवारों की उम्मीद को भी बचाए रखने में मददगार है। वहीं एचजेडबी आरोग्यम के ब्लड बैंक इंचार्ज मो. नदीम ने बताया कि दरअसल विश्वविद्यालय में रक्तदान से आए 23 युनिट ब्लड का उपयोग थैलेसीमिया, एनेमिक और एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को नि:शुल्क बिना किसी डोनर के प्रदान किए जाएंगे ताकि इन मरीजों के रक्त की जरूरत आसानी से पूरी होती रहे।

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में इन्होंने किया रक्तदान
आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण, पीआरओ मो शमीम अहमद, सह प्राध्यापिका बिनिता कुमारी, सह प्राध्यापकों में मुकेश कुमार साव, राहुल राजवार, अजय बर्णवाल के अलावा चंदन कुमार, राजकुमार, जबकि विद्यार्थियों में कौशल महतो, जय प्रकाश, रौशन कुमार, ऋषभ कुमार, पवन कुमार, आदित्य कुमार, मो. कैफ, ऋषि कुमार, आलोक कुमार, नवीन कुमार, शिवम कुमार, ओम सिंह, रूपेश कुमार समेत अन्य के नाम शामिल हैं।
शिविर को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण व प्रीति व्यास, अमित कुमार जबकि एचजेडबी आरोग्यम के मेडिकल ऑफिसर डॉ एसके सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज मो नदीम, टेक्नीशियन सुपरवाइजर ओम प्रकाश सिंह, समीर आलम, नसीर अहमद, प्रभात कुमार, किरण कुमारी सहित अन्य का अहम योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...