BreakingCrimeJharkhandRanchi

Breaking : संजय सेठ के आवास के पास दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी कमल भूषण के किरायेदार को लगी गोली

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : राजधानी रांची में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास गोली चली है. पंडरा इलाके के पिस्का इलाके अपराधियों ने एक होटल मैनेजर को गोली मार दी है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि होटल मैनेजर सुमित कुमार को निशाना बनाया गया है. घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली चलाई और फिर फरार हो गए. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुमित कुमार चर्चित कारोबारी कमल भूषण का किराएदार है. पिछले साल कमल भूषण की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. कमल भूषण रांची के बड़े कारोबारी थे. अब उनके किराएदार पर गोलीबारी कई सवाल खड़े कर रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

कार और बाइक में टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र के मेंन रोड स्थित...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

योगेंद्र साव के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

Khabar365newsपतरातू। पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवासीय कार्यालय में पतरातू...

JharkhandPakur

पाकुड़ नगर में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल लर्निंग पर दिया गया जोर

Khabar365newsपाकुड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पाकुड़ नगर मंडल अंतर्गत मतदान केंद्र...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रिम्स–2 बनेगा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, झारखंड को मिलेगी बड़ी सौगात

Khabar365newsरांची। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा...