JharkhandPakur

धान अधिप्राप्ति केंद्र का बीएसओ ने लिया जायजाकिसानों से अधिक धान खरीद और शीघ्र भुगतान के दिए निर्देश

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) संतोष कुमार ने रविवार को बरमसिया स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का अनुश्रवण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, धान खरीद की स्थिति और रिकॉर्ड संधारण का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में बीएसओ ने केंद्र के सदस्य सचिव नारायण साहा से धान अधिप्राप्ति को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र में संधारित धान क्रय पंजी एवं स्टॉक पंजी का अवलोकन किया तथा उपलब्ध स्टॉक का भौतिक मिलान भी किया।

छह किसानों से 170 क्विंटल धान की खरीद

जानकारी के अनुसार, बरमसिया धान अधिप्राप्ति केंद्र में अब तक छह किसानों से कुल 170 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। बीएसओ ने गोदाम की स्थिति, सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान बीएसओ ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद किया और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में केंद्र पर धान बेचने के लिए प्रोत्साहित किया।

किसानों को जल्द भुगतान का निर्देश

बीएसओ संतोष कुमार ने सदस्य सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को समय पर भुगतान के लिए आवश्यक पहल की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डांगापाड़ा लेंप्स में 251 क्विंटल धान की खरीद

उधर, डांगापाड़ा लेंप्स में भी धान अधिप्राप्ति का कार्य जारी है। सदस्य सचिव जितेन गोराई ने बताया कि यहां अब तक 251 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दो किसानों का भुगतान किया जा चुका है तथा शेष किसानों का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।

✍️ किसानों के हित में व्यवस्था
धान अधिप्राप्ति केंद्रों के नियमित निरीक्षण से किसानों में विश्वास बढ़ रहा है और सरकार की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...