Jharkhand

विष्णुगढ़ प्रखंड करगालो में संचालित अवैध आरामिल पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Share
Share
Khabar365news


वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशों पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी एवं जप्ती अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.03.2023 को विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो गाँव में अवैध रूप से संचालित आरामिल पर छापामारी एवं जप्ती की कारवाई की गई। आरामिल के विरुद्ध की गई छापामारी में अवैध रूप से स्थापित आरामिल, सीमेंटेड आरा बेंड सॉ, प्लेटफार्म को जे.सी.बी. से समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया और स्थल पर संग्रहित वन पदार्थों (लकड़ियों) एवं उपस्करों (आरा पत्ती, रबर बेल्ट, फाउंडेशन प्लेट, ताजा कुन्नी, विभिन्न प्रजाति के बोट्टा एवं चिरान) जिसक कीमत लगभग 70000/-(सत्तर हजार) रुपये से अधिक है, को जप्त करते हुए ट्रेक्टरों द्वारा वन प्रक्षेत्र कार्यालय, बगोदर(सरिया) परिसर में लाकर रखा गया है।

अवैध आरामिलो के खिलाफ की गईं छापामारी एवं जप्ती में आदतन वन अपराधी नवरत्न साव ग्राम – करगालों पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 की धारा 9, 10, 14 के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अवैध आरा मिल के संचालन के जुर्म में नवरत्न साव के ऊपर पूर्व में भी 05 वन मुकदमा दर्ज किया गया है और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से इनकी गिरफ्तारी वारंट निर्गत करने हेतु कारवाई की जा रही

अवैध आरामिल के विरुद्ध आज हुई छापामारी एवं जप्ती का नेतृत्व श्री अंशु कुमार, वन परिसर पदाधिकारी, बगोदर के द्वारा किया गया। इस क्रम में अवैध आरामिलो के खिलाफ लगातार की जा रही छापामारी एवं जप्ती को लेकर श्री सुरेश राम, वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अवैध आरामिलो के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार चलते रहेगा और जहाँ भी अवैध आरमिलो के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहाँ बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चत की जाएगी। उन्होने आगे बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे दर्जनों अवैध आरामिलो पर छापामारी कर आरामिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है एवं अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति के लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायगा। इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरामिलो के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बावत सीधे सूचना देने के लिए अपील भी किया गया है।

आज हुई अवैध आरामिलो पर छापामारी में प्रक्षेत्र के अंशु कुमार, हीरामन कुमार, रजा अहमद, संजीत वर्मा, रंजन कुमार, भुनेश्वर मंडल, सोमनाथ मोदक,देवनारायण दास, रवि कुमार, वनरक्षी शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...