Jharkhand

शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से ₹10 अधिक लिए जाने के कारण चली गोली

Share
Share
Khabar365news

गोलीबारी के बाद चैनपुर बाजार में मची भगदड़, हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल

चैनपुर। मेदनी नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर में शुक्रवार की शाम दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी गई। बताया जाता है कि शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से 10 रुपया अधिक लिए जाने के कारण यह घटना हुई। दरअसल दोनों युवक चैनपुर बाजार स्थित शराब की दुकान में शराब खरीदने गए थे। दुकानदार निर्धारित दर से 10 रुपया अधिक मांग रहा था। इसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इतने में आनंद सोनी वह कंचन सोनी दुकान से बाहर निकल कर राजू के सिर में गोली मार दी और उसके चचेरे भाई रंजीत को दौड़ाने लगे। रंजीत भागकर एक सैलून में घुस गया। इसके बाद हमलावरों ने भी सैलून की दुकान में आकर रंजीत के पेट में गोली मार दी। इस घटना के बाद दोनों पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए मेदनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीकांड में जख्मी दोनों भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि राजू के सिर में लगी गोली को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बाहर निकाल दिया गया और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं जख्मी रंजीत को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क पर प्रदर्शन:

वहीं आज आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चैनपुर वासियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा कर जाम हटवाया और आश्वासन दिया कि अपराधी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे। हमने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी जारी है।

बता दें कि गोलीकांड का आरोपी सोनू सोनी पलामू में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। सोनू सोनी झारखंड और बिहार में कई ज्वेलरी लूट की घटनाओं का आरोपी है और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर निकला है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...