BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

25 लाख लेकर निकला कारोबारी पुत्र लापता, कार बरामद

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया से एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार का बेटे के रहस्यमय तरीके से लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई है। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार कैरव गांधी दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच अपनी हुंडई क्रेटा कार से घर से निकले थे। खास बात यह है कि वे बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 25 लाख रुपये नकद निकालकर निकले थे। घर से निकलने के करीब एक घंटे बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। काफी तलाश के बाद शाम करीब पांच बजे बिष्टुपुर थाने में उनके लापता होने की सूचना दी गई। 

युवक के पास बड़ी नकदी होने के कारण परिजन और पुलिस दोनों अपहरण की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी। कुछ ही घंटों के भीतर कैरव गांधी की क्रेटा कार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा स्थित सिल्वर सैंड रिसॉर्ट के पास झाड़ियों के समीप बरामद की गई। हालांकि कार के अंदर कैरव मौजूद नहीं थे। कार की चाबी मैट के नीचे मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस की तकनीकी जांच में यह भी सामने आया है कि कैरव गांधी की आखिरी मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर इलाके में ट्रेस हुई थी, जिसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस अब उस क्षेत्र और संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

कैरव गांधी एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इम्पीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड सहित कई औद्योगिक संस्थानों से जुड़ा हुआ है। गांधी परिवार को शहर में एक रसूखदार और सम्मानित परिवार के रूप में जाना जाता है। घटना के बाद जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई है। कई पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि युवक के लापता होने की शिकायत मिली है, कार बरामद कर ली गई है और मोबाइल लोकेशन समेत हर पहलू से जांच की जा रही है। इधर, परिजन कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी को लेकर बेहद चिंतित हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...