Jharkhand

*भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय स्थित रोड सेल पुनः चालू कर कोयलांचल प्रभावितों को भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय स्थित आज झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र के द्वारा मजदूरों के हक अधिकार एवं रोड सेल पुनः चालू कर कोयलांचल के प्रभावितों को रोजगार सुनिश्चित करने हेतु सात सूत्री मांग सौंपा गया। सात सूत्री मांग पत्र के माध्यम से झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र के मजदूरों के विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराते हुए कहा दिए गए सात सुत्रीय मांग को प्रबंधक अविलम्ब सकारात्मक पहल करें और कोयलांचल के प्रभावितों को भुरकुंडा कोलियरी में रोड सेल पुनः चालू कर रोजगार सुनिश्चित करने का कार्य करें।

दिए गए सात सुत्रीय मांग पत्र में भुरकुंडा लोकल सेल जल्द से जल्द चालू किया जाये।2 झारखण्डी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र के प्रभावितों को रोड सेल में 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें 3. बलकुदरा का कोयला भुरकुण्डा रोड सेल को 80 प्रतिशत दिया जाये। रोड के किनारे मास्ट लाईट एवं चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जाए।5. कोयलांचल के बच्चों के खेल-कूद के लिए मॉडर्न ग्राउण्ड की व्यवस्था की जाये। 6. कोयलांचल के लोगों के लिए ए०के०सी० डॉस्पीटल भुरकुण्डा में आधुनिक ईलाज का व्यवस्था की जाए 7. ईको फेन्डली पार्क में जो बार-बार आगजनी हो रही है उसकी जाँच एवं दुरूस्त हेतु देख-रेख करने का व्यवस्था की जाए झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र के संरक्षक अजय पासवान मुखिया एवं अध्यक्ष किशुन नायक ने कहा हमारी मांगों पर सीसीएल प्रबंधक द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए इन्हें अविलंब पूरा किया जाये ताकि कोयलांचल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का साधन मुहैया हो पाएं प्रबंधक द्वारा सकारात्मक विचार नहीं करने पर समिति आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जवाबदेही प्रबंधक की होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...