JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में CARE HMIS (Hospital Management Information System) सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं अब और अधिक तेज, पारदर्शी एवं व्यवस्थित होंगी। यह पहल ABDM (Ayushman Bharat Digital Mission) के तहत डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

CARE HMIS के माध्यम से अब मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल ओपीडी पर्ची, दवा वितरण, जांच रिपोर्ट प्रबंधन, तथा रोगी स्वास्थ्य रिकॉर्ड का डिजिटल संग्रह आसानी से किया जा सकेगा। इससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और अस्पताल कर्मियों के कार्य में भी तेजी आएगी।

इस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मरीज का ABHA ID बनाकर उसके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ा जा सकता है। इससे मरीज का इलाज इतिहास, जांच रिपोर्ट और दवा संबंधी जानकारी एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। भविष्य में मरीज किसी भी ABDM से जुड़े अस्पताल में जाकर अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड का लाभ उठा सकेगा।

CARE HMIS लागू होने से अस्पताल प्रशासन को भी बेहतर मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

साथ ही, CARE HMIS की टीम प्रतिदिन अस्पताल में पूर्ण सहयोग और तकनीकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि सिस्टम का संचालन सुचारु रूप से चलता रहे और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
सीएचसी पतरातू में यह शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह कदम झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बिना काफिले पहुंचे CM, हालात देख अधिकारियों पर नाराज

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में सोमवार शाम उस समय प्रशासनिक महकमे में हलचल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रिम्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वेतन भुगतान को लेकर डायरेक्टर कार्यालय का घेराव

Khabar365newsRanchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में कार्यरत कर्मचारियों का धैर्य...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में छोटी रकम को लेकर बड़ा बवाल

Khabar365newsजमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM हेमंत सोरेन से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की शिष्टाचार मुलाकात,

Khabar365newsझारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं...