Home Breaking धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,
BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Share
Share

धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। ओपी से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने 28 वर्षीय शुभम यादव को उसके घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शुभम को स्थानीय लोगों ने तुरंत कतरास निचितपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसे सिर और गर्दन में तीन गोलियां मारी गई थीं।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, शुभम यादव के निधन की खबर मिलते ही जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग सोनारडीह ओपी पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
धनबाद में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले तेतुलमारी के शक्ति चौक स्थित 8 लेन में हुई गोलीबारी की घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अपराधियों ने फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। इस ताजा घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू तालाटांड में संविधान दिवस समारोह का आयोजन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत...

BokaroJharkhand

ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ

अरविंद कुमार बोकारो, बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर...