केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बीसीसीएल के एक रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपए घूस लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई धनबाद में की गई, जिसके बाद कोयला कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड कर्मचारी को क्वार्टर का एनओसी जारी करने के बदले दोनों कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलते ही सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा।
Leave a comment