Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में अवैध लॉटरी का खुलासा, 450 नकली टिकट के साथ एक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीडी श्रमिक अस्पताल के पास पुलिस ने अवैध लॉटरी बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लोगों को 10 गुना अधिक पैसा कमाने का लालच देकर नकली लॉटरी टिकट बेच रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. एकलास अंसारी के रूप में हुई है, जो हिरणडांगा बाजार, पाकुड़ का रहने वाला है।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल द्वारा की गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 450 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पाकुड़ नगर थाना में Lottery Regulation Act, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...