Jharkhand

CBI ने हजारीबाग के इस गांव में की छापेमारी, साइबर अपराध से जुड़ा है मामला

Share
Share
Khabar365news

Hazaribagh : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरुवार को हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र स्थित सिरसी गांव में छापेमारी की। टीम ने गांव के राजू प्रसाद कुशवाहा के घर पर कार्रवाई करते हुए कई अहम दस्तावेज जब्त किए। सूत्रों के मुताबिक यह मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है। इस छापेमारी के दौरान CBI की टीम ने कई पहलुओं की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह टीम पटना से विशेष रूप से सिरसी गांव पहुंची थी।

CBI के अधिकारियों ने राजू प्रसाद कुशवाहा के घर की तलाशी लेकर कई दस्तावेज अपने साथ ले लिए। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। स्थानीय लोगों के अनुसार टीम ने गांव में कई घंटों तक जांच-पड़ताल की। गौरतलब है कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में CBI लगातार सक्रियता दिखा रही है। सिरसी गांव में हुई इस कार्रवाई को भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने भी इस कार्रवाई में CBI टीम का सहयोग किया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BokaroJharkhand

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क अभियान

Khabar365newsहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhRanchi

पीवीयूएनएल द्वारा रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का सफल आयोजन

Khabar365news“अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा” रिपोर्ट...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बिपद तारिणी पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भक्ति और आस्था के साथ आज...

Jharkhand

आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरा में विशेष ‘मासिक बुजुर्ग शिविर’ का आयोजन, 64 मरीज की हुई जांच

Khabar365newsराष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आज...