झारखंडब्रेकिंग

ECL के तत्कालीन चीफ मैनेजर पर लगे आय से अधिक संपत्ति मामले के आरोप की CBI करेगी जांच

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के राजमहल एरिया के तत्कालीन चीफ मैनेजर (खनन) परमेश्वर यादव के खिलाफ CBI ने अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने प्राथमिकी दर्ज की है। CBI द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 1 जनवरी 2019 से 22 मई 2025 की अवधि के बीच परमेश्वर यादव पर अपनी वैध आय के ज्ञात स्रोतों से 54 लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।  

54 लाख रुपये की संपत्ति परमेश्वर यादव की आय से अधिक 


CBI को जानकारी मिली कि 1 जनवरी 2019 से 22 मई 2025 की अवधि के दौरान सभी ज्ञात स्रोतों से 1.57 करोड़ रुपया का आय परमेश्वर यादव को हुआ। उन्होंने इस अवधि में 1. 21 करोड़ रुपये खर्च किए। जांच मे CBI को पता चला कि इस अवधि में इस खर्च के अलावा उन्होंने 90 लाख 37 हजार 643 रुपये की चल-अचल संपत्ति या तो अपने या अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित की है।  इस तरह अपनी आय से उन्होंने 54 लाख 572 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने अर्जित संपत्ति के संबंध में संतोषजनक हिसाब नहीं दिया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...