JharkhandRanchi

08 जनवरी को हीगी ओबीसी विकास परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक , केन्द्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल करेगें बैठक की अध्यक्षता

Share
Share
Khabar365news

ओबीसी विकास परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक 08 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से राँची के धुर्वा स्थित ओबोसी विकास परिषद के केन्द्रीय कार्यालय के सभागार कक्ष मे होगी । बैठक की अध्यक्षता ओबीसी विकास परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल करेगें । वही इस संबंध में ओबीसी विकास परिषद के केन्द्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हंसराज चौरसिया ने एक पत्र जारी कर कहा कि केंद्रीय समिति की बैठक में परिषद के भावी कार्यक्रमों की घोषणा, पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान राज्य के ज्वलंत विषयों पर चिंतन-मंथन किया जाएगा, जिसमें पिछड़ों की हकमारी, पिछड़ो के आरक्षण व जातीय जनगणना, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान तथा हाल ही में विधासनभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार के द्वारा पारित किए गए विधेयक मुख्य रूप से शामिल हैं। इस दौरान सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की जाएगी। आगे चौरसिया ने बताया कि बैठक में केंद्रीय समिति के सभी सदस्य , सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित होगें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...