देवघर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति एक चाय विक्रेता की अनोखी दीवानगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। देवघर का यह चायवाला धोनी को अपना भगवान मानता है और हर साल उनके जन्मदिन पर लोगों को मुफ्त चाय पिलाकर उनका जन्मदिन मनाता है।
चाय विक्रेता का कहना है कि धोनी उसके लिए केवल एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि प्रेरणा और संघर्ष का प्रतीक हैं। इसी कारण वह उनके जन्मदिन को खास अंदाज में मनाता है और आने वाले ग्राहकों को निशुल्क चाय पिलाता है।
उसने बताया कि उसकी सबसे बड़ी और आखिरी ख्वाहिश सिर्फ एक बार महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करना है। उसे उम्मीद है कि एक दिन उसका यह सपना जरूर पूरा होगा।
स्थानीय लोग भी चायवाले की इस अनूठी श्रद्धा और धोनी के प्रति प्रेम की सराहना कर रहे हैं। हर साल धोनी के जन्मदिन पर उसकी दुकान पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटती है।
Leave a comment