BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चंदन महतो को मिला जेएलकेएम केंद्रीय युवा मोर्चा का महासचिव पद

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अपने केंद्रीय युवा मोर्चा का पुनर्गठन किया है। इस महत्वपूर्ण बदलाव के तहत चंदन महतो को केंद्रीय युवा मोर्चा का महासचिव नियुक्त किया गया है।

इससे पहले चंदन महतो पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री के रूप में सक्रिय थे और संगठन को मजबूती देने में उनकी भूमिका काफी प्रभावशाली मानी जाती है।

केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि युवा मोर्चा को नई दिशा देने में चंदन महतो जैसे ऊर्जावान और जमीन से जुड़े नेताओं की भूमिका निर्णायक होगी।

नियुक्ति के बाद चंदन महतो ने कहा —
“यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे जेएलकेएम जैसे प्रेरणादायक संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं संगठन की नीतियों और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।”

चंदन महतो के इस चयन पर पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और कोल्हान प्रमंडल के हजारों कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चंदन महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम का युवा मोर्चा नई ऊर्जा और गति के साथ अपनी भूमिका को और प्रभावशाली बनाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...