जमशेदपुर में चापड़बाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बुधवार देर रात का है, जहां रात 10 बजे करीब कुछ बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दो युवकों को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां, युवकों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चापड़ के हमले से संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा नामक युवक घायल हुए है, जिनका भाजपा से संबंध होने की बात कही जा रही है। हालांकि, हमले के पीछे कौन है और क्या कुछ वजह है। इसकी जानकारी अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, साकची जैसे व्यस्तम इलाके में चापड़बाजी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये है। वहीं, दूसरी और शहर में आये दिन घट रही चापड़बाजी की घटना से आम लोगों में दहशत व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Leave a comment