चतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा : NTPC फ्लाई ऐश लोडिंग क्षेत्र में अमन साहू गैंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, धमकी से भरा पर्चा छोड़ा

Share
Share
Khabar365news

चतरा जिले के टंडवा स्थित NTPC फ्लाई ऐश लोडिंग क्षेत्र में दो हाईवा ट्रकों पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद अपराधियों ने मौके पर अमन साहू गैंग के नाम से धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा। उस पर्चे में अमन साहू गैंग के राहुल सिंह ने फायरिंग की जिम्मेदारी उठाते हुए धमकी भी दी। उसमें लिखा गया था, “मैं राहुल सिंह, जो अमन साहू गैंग से बिना मैनेज के काम करेगा उसका यही परिमाण होगा। हर बार की तरह खोपड़ी खोल दिया जाएगा।” बता दें कि फायरिंग के इस घटना में एक हईवा के केबिन में गोली लगी थी। लेकिन चालक बाल-बाल बच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 20 सितंबर की रात को फायरिंग की यह घटना घटी। फ्लाई ऐश लोडिंग क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी पहुंचे और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी संख्या JH-02 BT 4797 और JH-02 BT 7256 पर फायरिंग की गई।

गाड़ी (JH-02 BT 7256) टंडवा निवासी सूरज कुमार की बताई जा रही है। इसी गाड़ी के केबिन में गोली लगी। वहीं दूसरी गाड़ी (JH-02 BT 4797) प्रकाश राणा की है। इसपर भी करीब 5 राउंड गोलियां चलाई गई। दोनों गाड़ियों के चालाक को इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...