Jharkhand

शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

Share
Share
Khabar365news

खेलना केवल व्यक्तित्व विकास को बढ़ाता है बल्कि बच्चों का निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है – हर्ष अजमेरा

हजारीबाग – शहर के संत रोबट बालक मध्य विद्यालय में हजारीबाग डिस्टिक चेस एसोसिएशन के द्वारा तीन दिवसीय आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर अतिथि के रूप में शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा शामिल हुए। हजारीबाग डिस्टिक चेस एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा पौधा देकर हर्ष अजमेरा का स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग डिस्टिक चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर रंजन कुमार साहा, मुख्य मध्यस्थ एस एन ए बिनोद कुमार साव, उपमुख्य मध्यस्थ रिंकी देवी थी। वही कार्यक्रम का मंच संचालन मंजरी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में नमन विद्या, संत रॉबर्ट स्कूल, डीएवी स्कूल, एंजेल्स हाई स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूल से करीब 183 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। सभी स्कूलों में बेहतर प्रदर्शन नमन विद्या का रहा। चेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दीपक लाल साहा, द्वितीय पुरस्कार कृष्णा कुमार साव, तृतीय पुरस्कार शैलेश कुमार, चतुर्थ पुरस्कार मोहम्मद महताब हसन, पांचवा पुरस्कार आदित्य कुमार को दिया गया है। वही ऐज केटेगरी के अनुसार विजय कुमार सिंह 60 वर्षीय को प्रथम पुरस्कार, अंडर 7 वर्षीय पृथ्वी राणा प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार आदर्श राज, अंडर 9 वर्षीय में आध्य रानी प्रथम पुरस्कार,निर्वाण जैन द्वितीय पुरस्कार, अंडर 11 वर्षीय में ऋषभ कुमार धनबाद प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार केशव चंद्रा, अंडर 13 में प्रथाम गोयल प्रथम पुरस्कार आर्यन कुमार वर्मा द्वितीय पुरस्कार, अंडर 15 जिज्ञांशु कुमार शौर्य प्रथम पुरस्कार, आदित्य राज द्वितीय पुरस्कार। बेस्ट फीमेल पुरस्कार में रक्षित सहाय प्रथम पुरस्कार, अक्षय सिंह द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मौके पर हर्ष अजमेरा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह शतरंज में प्यादा आगे बढ़ने के बाद पीछे नहीं लौटता, उसी तरह विद्यार्थियों को लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।लड़कों के साथ साथ लड़कियां भी इस खेल में काफी आगे आ रही हैं। यह खेल न केवल व्यक्तित्व विकास को बढ़ाता है बल्कि बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है। हजारीबाग डिस्टिक चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा का स्वागत करते हुए कहा कि कम उम्र में लोगों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले ऐसे युवा आज के समाज में काफी कम देखने को मिलते हैं। ऐसे युवा का मार्गदर्शन बच्चों को मिला जिसके लिए पूरी एसोसिएशन की ओर से हम इनका आभार प्रकट करते हैं। साथ ही कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...