झारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को बांटा स्मार्टफोन 

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “आपसे किया हुआ वादा आज निभाया गया है। आज आपको स्मार्टफोन मिला है। वैसे आप में से बहुत लोगों के पास पहले से ही स्मार्टफोन होगा। सरकार की ओर से आज आधिकारिक रूप से आपको स्मार्टफोन दिया गया है। बदलते समय में जरूरी है कि आप भी तकनीकी रूप से दक्ष हो। इससे आपके केंद्र में चल रही गतिविधियों को रियल टाइम अपडेट करने में आपको बहुत मदद मिलेगी साथ ही मॉनिटरिंग में भी यह आपकी सहायता करेगा।” जानकारी हो कि इस कार्यक्रम में रांची और खूंटी जिले की करीब 150 आंगनबाड़ी सेविकाएं, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शामिल हुए।

स्मार्टफोन से आंगनबाड़ी सेविकाओं का काम होगा डिजिटल  
स्मार्टफोन के जरिए आंगनबाड़ी सेविकाएं पोषण ट्रैकर एप और समर एप का उपयोग कर सकेंगी। पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 0-6 वर्ष तक के बच्चों की पोषण स्थिति की निगरानी की जाएगी। सेविकाएं इस एप पर रोजाना आंकड़े दर्ज कर सकेंगी, जिससे कुपोषण दूर करने में मदद मिलेगी। वहीं समर एप के जरिए गंभीर कुपोषित (SAM और MAM) बच्चों का पंजीकरण और आंकड़ों का डिजिटलीकरण किया जाएगा।  

महिला पर्यवेक्षिकाओं को भी मिलेगी सुविधा  
महिला पर्यवेक्षिकाएं भी स्मार्टफोन के जरिए इन एप्स का इस्तेमाल कर अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेवाओं की निगरानी अच्छे से कर सकेंगी। इससे उनकी कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। यह पहल झारखंड राज्य पोषण मिशन, समाज कल्याण निदेशालय, JSLPS और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से की जा रही है। स्मार्टफोन के उपयोग से आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका काम कागज रहित (पेपरलेस) और अधिक प्रभावी हो जाएगा। झारखंड सरकार का लक्ष्य है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला पर्यवेक्षिकाएं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुंचे और राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने में योगदान दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...