BreakingdeogharJharkhand

देवघर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Share
Share
Khabar365news

देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास आज सुबह हुई बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।” 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की ओर से अब तक मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Recent Posts








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarh

पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Khabar365newsरामगढ़ : रामगढ़ बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज...

BreakingJharkhandRanchi

रांची सदर अस्पताल में 14 वर्षीय बच्ची बनी मां, महीनों पुराना दुष्कर्म का मामला हुआ उजागर

Khabar365newsराजधानी रांची के सदर अस्पताल में रविवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग...

BreakingJharkhand

जामताड़ा : डेम घाट पर मछुआरों को मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Khabar365newsजामताड़ा जिले के पंजानिया पंचायत के बिरगांव श्यामपुर स्थित डेम घाट पर...