BreakingdeogharJharkhand

देवघर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Share
Share
Khabar365news

देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास आज सुबह हुई बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।” 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की ओर से अब तक मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...