हजारीबाग

मानवता की मिसाल बनी मुखिया श्रुति पांडेय

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी पंचायत में 60 नि:शक्तजनों के बीच कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

कटकमसांडी (हजारीबाग):
कड़कती ठंड के बीच कटकमसांडी पंचायत की मुखिया कुमारी श्रुति पांडेय ने एक बार फिर जनसेवा और संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल पेश की। सोमवार को पंचायत क्षेत्र के कुल 60 नि:शक्त (दिव्यांग) लोगों के बीच कंबल का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान की गई।
इस सेवा कार्य के दौरान मुखिया श्रुति पांडेय स्वयं उपस्थित रहीं और प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका यह कदम पंचायत में सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, मानवीय सोच और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में साइट सेवर्स के दीपक कुमार, स्वयंसेवक रंजीत कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि रौशन कुमार सहित पंचायत के कई प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मुखिया के इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक प्रयास बताया।
इस अवसर पर मुखिया श्रुति पांडेय ने कहा कि
“ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय महसूस न करे, यही हमारा प्रयास है। आगे भी पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंदों और नि:शक्तजनों के लिए कंबल वितरण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।”
मुखिया के इस मानवीय कार्य से पंचायतवासियों में उत्साह देखा गया और लोगों ने उनके नेतृत्व की खुले दिल से प्रशंसा की। यह पहल न सिर्फ ठंड से राहत का माध्यम बनी, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा भावना को भी मजबूत करने का कार्य कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...